अजमेर (भारत भूमि) हिंद सेवा दल, सिन्धु ज्योति सेवा समिति एवं तारा गरबा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केंद्र में शहीद हेमू कालाणी राष्ट्रीय पुरस्कार व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । संस्था के प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 व्यक्तियों को माला एवं दुप्पटा ओढ़ाकर कर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद महानरेगा के लोकपाल सुरेश सिंधी ने कहा कि देश को आजाद कराने में शहीद हुए क्रांतिकारियों के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। इस अवसर विशिष्ट अतिथि महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय प्रभारी आभा गांधी ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी को इतिहास के बारे में जानकारी होनी चाहिए । देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले शहीदों की जीवनी से परिचय कराया जाना चाहिए । इस अवसर पर देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । पूनम गीतांजलि ने ए मेरे वतन के लोगों…, प्रकाश जेठरा ने ये देश वीर जवानों का…, तनुजा चंददानी ने हम लोगों को समझ सके…., पुष्पा क्षेत्रपाल ने मै हूं हेमू कालाणी…, मीना खिलानी ने नन्हा मुन्ना राही हूं…, भरत गोकलानी ने दिल दिया हैं जान भी देंगे…, मंगाराम मिरयानी ने जोशीले गानों के बोल गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । कुमारी आलिया ने तेरी मिट्टी में मिल जावा पर नृत्य पेश किया । मात्र 20 वर्ष की आयु में देश की आजादी के लिए हंसते हुए फांसी पर झूलने वाले हेमू कालाणी के बलिदान को याद कर उनकी जीवनी बताई गई । मंच संचालन सोमरत्न आर्य ने बखूबी किया । दल के अध्यक्ष आर के महावर ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में निक्की जैन, चंद्रशेखर चौधरी, मनोज आहूजा, कुमार लालवानी, विजय हंसराजानी, गौरव मीरानी, प्रकाश खन्ना, सुभाष चांदना , अशोक जैन, सुल्ताना बेगम, हेमेंद्र सिंगोदिया, फरजाना, चंद्रभान सिंह, पियूष सुराणा , अमित टंडन, महेंद्र सहित अन्य मौजूद थे ।
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...
