Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

बर्ड वाचिंग प्रोग्राम सम्पन्न, वर्ल्ड वेंटलेंड डे पर हुआ कार्यक्रम

अजमेर (भारत भूमि) अजयमेरु प्रेस क्लब और महर्षि दयानंद सरस्वती के पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड वेंटलेंड डे पर आयोजित बर्ड वाचिंग उत्साह , उमंग और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ ।

मित्तल अस्पताल के पास आनासागर झील के किनारे स्थित वेटलैंड पर रविवार सुबह 8 से 10बजे तक बर्ड वाचिंग प्रोग्राम हुआ । इस दौरान अजयमेरु प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दूरबीन से प्रवासी पक्षियों को देर तक निहारा । सभी ने करीब से पक्षियों की अठखेलियां और उड़ान को देखा । यह नज़ारा देख कर सभी सदस्य रोमांचित हो उठे ।
पक्षी विशेषज्ञ विवेक शर्मा ने बताया कि आनासागर में चार महीने प्रवास करने वाले विभिन्न प्रजातियों के पक्षी 10-12 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तय करके आते हैं । इनमें से ज्यादातर साइबेरिया , मंगोलिया , यूरोपीय देशों और अफ्रीकी महाद्वीप से आते हैं । साइबेरिया और मंगोलिया के भू-भाग पर इन चार महीने बर्फ़ जमा हो जाती है । ऐसे में पक्षियों को भोजन नहीं मिलता । अपनी भूख मिटाने के लिए ये पक्षी यहां आते हैं । ये पक्षी सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप पर फैल जाते हैं । कुछ ही दिनों में सभी पक्षी वापस लौट जाएंगे । श्री शर्मा ने पक्षियों की आदतों , खान-पान आदि पर विस्तार से जानकारी दी ।
कार्यक्रम में राजेन्द्र गुंजल , संतोष गुप्ता , डॉ.जगदीश मूलचंदानी , अरविन्द मोहन शर्मा , विजय कुमार शर्मा , विजय कुमार हंसराजानी , मनोज सिंघल , बालमुकंद चौरसिया , डॉ.अतुल दुबे , आभा शुक्ला और सरला शर्मा भी उपस्थित रहीं । अजयमेरु प्रेस क्लब के कैरम गुरु वयोवृद्ध श्री चौरसिया तो अपनी दूरबीन लेकर सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल थे ।
महर्षि दयानंद सरस्वती के पर्यावरण विभाग के डाॅ.सुब्रतो दत्ता के साथ विभाग के विद्यार्थियों ने भी बर्ड वाचिंग का आनंद लिया । सभी विद्यार्थियों ने पक्षी विशेषज्ञ से विस्तार से जानकारी ली ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।