Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

विधानसभा अध्यक्ष ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन

अजमेर (भारत भूमि) विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को शहर में विभिन्न सड़क विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने टीटी कॉलेज लोहाखान टेम्पों स्टेण्ड से होते हुऎ शास्त्री नगर चुंगी चौकी तक रूपए 90 लाख की लागत राशि के सड़क निर्माण कार्य एवं विधायक कोष 2024-25 से वार्ड 6 में स्थित प्रिंस हिल्स कॉलोनी में पानी की टंकी से नरेन्द्र जी पोस्टमेन के मकान तक लागत राशि 07.25 लाख के सडक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा किये सड़क विकास परियोजनाएँ शहर की यातायात सुविधा को बेहतर बनाएंगी और लोगों को सुगम यात्र का लाभ मिलेगा। उन्होंने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि विकास उन्मुख शहर में अनेक कार्य लगातार जारी रहेंगे ।

कार्यक्रम में मंच संचालन पार्षद राजेन्द्र राठौड़ द्वारा किया गया॥ उपस्थित लोगों ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और इस पहल के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र राठौड़, रिंकू जादम, राजेश शर्मा, रचित कच्छावा, वीरेन्द्र भाटी, अजय सैनी, तेजपाल सिंह, सरोज चौधरी, लक्ष्मी यादव, विजेंद्र सिंह, सुरेश नवाल, पंकज सिंह कुलियाना सतीश बंसल, तारा रावत, राम दयाल जांगिड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।