Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

रेलयात्री अजमेर रेलवे स्टेशन पर करा सकते है स्वास्थ्य जांच, ऑटोमैटिक हेल्थ चैकअप स्मार्ट कियोस्क स्थापित

अजमेर (भारत भूमि) उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क लगाया गया है। स्वास्तिक क्रेडिट सॉल्यूशन की ओर से रेलवे के साथ अनुबंध से प्रारंभ किए गए इस कियोस्क पर यात्रियों को उनका एडवांस पर्सनल वेलनेस डेटा हाथों-हाथ मिल सकेगा। कंपनी की ओर से मात्र पचास रुपए सहयोग शुल्क से कियीस्क पर एडवांस आईओटी सेंसर से स्वास्थ्य के विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर जांच करके तत्काल रिपोर्ट भी दी जा रही है।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री बी सी एस चौधरी के अनुसार यह एक अत्याधुनिक ऑटोमैटिक हेल्थ चैकअप कियोस्क है जिस पर वजन, मोटापा और रक्तचाप सहित स्वास्थ्य के तेरह पैरामीटर की अत्याधुनिक तरीके से स्क्रिनिंग की जा रही है जिससे यात्री इस बात का पता लगा सकते हैं कि वह कितने स्वस्थ हैं | इस स्क्रीनिंग में रेलयात्री के स्वास्थ्य संबंधित यदि कोई सचेत करने वाली बात सामने आती है तो वह समय रहते किसी अस्पताल के डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच कराकर उपचार प्रारंभ करने में मददगार साबित हो सकती है। इस कियोस्क पर कंपनी की ओर से प्रशिक्षित तकनीशियन नियुक्त किए गए हैं।

अजमेर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के मुख्य द्वार पर स्थापित हेल्थ चेकअप कियोस्क की मशीन पर यात्री को एक मिनट के लिए खड़ा होना होता है जिस पर उसे अपना मोबाइल नंबर फीड कर दिए गए निर्देशों की पालना करनी पड़ती है और अगले ही पल जांच रिपोर्ट उसके मोबाइल में व्हॉट्सएप अथवा दी गई मेल आईडी पर उपलब्ध हो जाए। इसके साथ ही यात्री को बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्हॉट्सएप पर प्रिंटेड रिपोर्ट के साथ हेल्थ टिप्स भी तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं| इस पल्स नामक कियोस्क पर जिन पैरामीटर्स की जांच हो रही उनमें यात्री के रक्तचाप, ऊंचाई, वजन, बॉडी मास इंडेक्स, आंत की वसा, कुल शारीरिक वसा, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, शरीर में जल योजन स्तर, शरीर का तापमान, मांसपेशियों का वजन, बोन डेन्सिटी और ब्लड शुगर इत्यादि की जांच बिना किसी सैपल के की जा रही है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।