Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

चौहान दम्पती के विवाह की 25 वीं वर्षगांठ मनाई गई

अजमेर (भारत भूमि) अजयमेरु प्रेस क्लब में बुधवार को श्री अनिल चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती सविता चौहान के विवाह की 25 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई । विवाह की यह वर्षगांठ कुछ अनूठे अंदाज में मनाई गई । दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और विवाह के दौरान हुई वरमाला रस्म अदायगी को फिर से दोहराया । दोनों ने अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ केक सेरेमनी भी की ।

सभागार में गीतों की धुन के बीच दम्पती ने कुछ अलग ही अंदाज में प्रवेश किया । दूल्हे का वेश धारण किए श्री चौहान और दुल्हन के रूप में सजी श्रीमती चौहान ने गठबंधन कर अपने दोस्तों और सहेलियों के साथ प्रवेश किया । दुल्हन की बहनों और भाभियों ने दोनों के ऊपर चुंदड़ी पकड़ी हुई थी । दूल्हा दुल्हन ने धीरे धीरे मंच की ओर बढ़ना शुरू किया । इस दौरान महिलाएं झूमकर नृत्य करने लगीं ।

सभागार में अजयमेरु प्रेस क्लब के सदस्य , हमसफ़र परिवार की सदस्य और चौहान दम्पती के परिजन बैठे थे । सभी ने खड़े होकर दूल्हा दुल्हन का स्वागत करते हुए सभागार को तालियों से गूंजा दिया । इसी दौरान कार्यक्रम के इवेंट मैनेजर फरहाद सागर ने घोषणा की कि विवाह के दौरान दोनों ने सात फेरे लिए होंगे । पर आज उन दोनों को सम्पूर्ण सभागार के दो चक्कर लगा कर दो फेरे और लेने होंगे । इनमें एक में दूल्हा आगे और दूसरे में दुल्हन आगे होगी । दोनों ने दो फेरे लिए और इस दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा । इस सम्पूर्ण दृश्य की परिकल्पना श्री फरहाद सागर ने की । जिसे सभी ने मुक्तकंठ से सराहा ।

इस अवसर पर राजेन्द्र गुंजल , प्रताप सिंह सनकत , अरविन्द मोहन शर्मा , जगदीश मूलचंदानी, अमित टंडन , सत्यनारायण जाला , गुरजेंद्र सिंह विर्दी , अनुराग जैन , राजेन्द्र कुमार गांधी , राजकुमार पारीक , विक्रम सिंह बेदी , नरेश चांदवानी , प्रदीप टिक्यानी , मधुप माथुर , सुदेश चंद्र शर्मा , सुशील कुमार बंसल , अनिल गुप्ता , रामगोपाल सोनी , अरविन्द शुक्ला , सैय्यद मोहम्मद सलीम , आभा शुक्ला , निर्मला सनकत , माया जाला , रेखा कटारिया , आभा गांधी , जसवीर कौर विर्दी , शालिनी जैन , डॉक्टर शशि मित्तल , अन्नपूर्णा शर्मा , मरियम नवाज़ , श्वेता शबनम , अनिता सोनी , ऋतु गर्ग और सुधा शुक्ला भी मौजूद रहीं ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।