मुख्य अतिथि तहसीलदार ममता यादव ने समारोह का शुभारंभ किया और छात्र छात्राओ को किया पुरस्कृत

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नांदला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगल वार को विद्यालय का वार्षिक उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार ममता यादव थीं।कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि तहसीलदार ममता यादव ने क्वीन मेरी स्कूल की प्राचार्या आरती वर्मा और नवोदय विद्यालय के प्राचार्य गिरि राज रेवाड़ तथा उप प्राचार्य द्वारा माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ने के साथ किया विद्यालय प्राचार्य गिरी राज रेवाड़ द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का थीम आरंगम रखा गया था जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ” ऊंचाइयों की तरफ उन्मुख होना” कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कटारा व्यापारिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य यूसुफ अली खान, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य आर के मीणा यू बी आई बैंक के मेनेजर रितेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए जिनका माल्यार्पण कर स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य गिरि राज रेवाड़ द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया उन्होंने बताया कि गत वर्ष कक्षा दसवीं सीबी एस ई का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा इसके साथ ही ज्यपुर संभाग में आने वाले 56 विद्यालयों में विद्यालय पांचवे पायदान पर रहा इस वर्ष विद्यालय मे हेल्थ केयर की 2 प्रयोग शालाओं का निर्माण कराया गया गत वर्ष दक्षणा फाउंडेशन में 12 विद्यार्थियो का चयन हुआ और अजीम प्रेम जी विश्व विद्यालय मे 8 विद्यार्थियो का चयन हुआ गत वर्ष जे ईई मेन्स में 8 विद्यार्थियो और नीट में 6 विद्यार्थियो का चयन हुआ वहीं खेल कूद में विद्यालय के 13 छात्रों और 8 छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने हेतु किया गया है प्राचार्य गिरि राज रेवाड़ ने बताया कि विद्यालय में किचन गार्डन बनाया गया है जिसमें नींबू आम जामुन आदि के साथ ही विभिन्न सब्जियां पैदा की जा रही हैं विद्यालय परिसर में जगह जगह पर पेय जल की टंकिया बनाई गई हैं विद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गुजराती पंजाबी आदि लोक नृत्य प्रस्तुत किए महा भारत पर आधारित नाटिका को उपस्थित दशकों एवं अतिथियों द्वारा जम कर सराहा गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दशकों की करतल ध्वनि से सभागार को गुंजायमान कर दिया इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक खेल सांस्कृतिक और एन सी सी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओ को अतिथियों द्वारा मेडल प्रशस्ती पत्र और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया समारोह में सह शैक्षणिक गतिविधि प्रभारी अरविंद पुनिया संगीत शिक्षिका कु. रश्मि कु. श्रुति विनीता शर्मा, के सी मीणा, धर्मवीर, मुकेश कुमार ने विशेष भूमिका निभाई कार्यक्रम में विद्यालय के योगेंद्र सिंह रवीना यादव मनोहर सिंह सिंघल धनपत राज कश्यप सुनैना चौबदार अशोक धन खड़ पंकज वर्मा का भी सक्रिय सहयोग रहा
