Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

तारागढ़ क्षेत्र में तैनात होंगे आरएसी के जवान, अपराधों पर लगेगा अंकुश, देवनानी के निर्देश पर कार्रवाई, पुलिस मुख्यालय से जारी हुए आदेश, पुलिस ने चला रखा है क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का अभियान

अजमेर (भारत भूमि)– विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश पर शहर को अपराध मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में आरएसी के जवान तैनात होंगे। इससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। क्षेत्र में बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस निर्णय से अभियान को बल मिलेगा।

तारागढ़ क्षेत्र एवं आसपास की पहाड़ियों के क्षेत्र में लम्बे समय से आपराधिक गतिविधियां एवं घुसपैठियों की शरणस्थली की जानकारी सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पुलिस महकमे को निर्देश दिए थे। उन्होंने निर्देशित किया था कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्र एवं आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

इन निर्देशों की पालना में पुलिस मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, निगरानी व धरपकड़ के लए आरएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। इन जवानों की तैनातगी से पुलिस को इन क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे अभियानों में भी सहायता मिलेगी। पुलिस ने क्षेत्र को अपराध मुक्त करने, क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ एवं बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक घुसपैठिये पकड़े जा चुके हैं। नशे के व्यापार एवं अन्य अपराधों पर भी रोकथाम हुई है। इनकी संख्या में लगातार कमी आ रही है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।