Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

अजमेर (भारत भूमि) कार्तिक शर्मा—- भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं महिला शिक्षा के लिए जीवनपर्यंत समर्पित भाव से कार्य करने वाली महान समाज सुधारक ‘क्रांतिज्योति’ सावित्रीबाई फुले की 128 वीं पुण्यतिथि पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच द्वारा महात्मा ज्योतिबा सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले ने उस समय अपने सामने आने वाली चुनौतियां एवं बाधाओ की परवाह नहीं की एवं महिला शिक्षा की अलख जगाई वह सदैव हमारे प्रेरणापुंज रहेगी ।

इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की अध्यक्ष सुनीता चौहान ने भारत सरकार से फुले दंपति को भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित करने का आग्रह किया ।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष डॉ द्रोपदी कोली अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान प्रेमराज सोलंकी ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मामराज सेन पूनम चंद मारोठिया चेतन सैनी हनीष मारोठिया राजकुमार गर्ग,हिमांशू टांक शक्ति सिंह रलावता अशोक सुकरिया राजू सांखला हेमराज खारोलिया जान्हवी इंदू अजमेरा बबीता मौर्या सुशील चौहान विजयलक्ष्मी सिसोदिया कृष्ण जितेंद्र मारोठिया राजेश भाटी ध्रुविका सिसोदिया राजीव सिंह कच्छावा धर्मेन्द्र नागवाल सहित जन प्रतिनिधि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सकल सैनी समाज के प्रतिनिधि एवं सर्व समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।