Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

आनन फानन में अजेमर जिला प्रशासन द्वारा अजेमर 7 वंडर्स को तोड़ने की कार्यवाही पर अजमेर युवा कांग्रेस ने टायर जला कर विरोध दर्ज किया

अजमेर (भारत भूमि) कार्तिक शर्मा —  मोहित मलहोत्रा जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने बताया कि अजेमर जिला प्रशासन द्वारा 7 वंडर को इतनी आनन फानन में तोड़ा जाना समझ से परे हे, प्रशासन द्वारा इतनी तत्परता विकास के किसी भी कार्य में देखने को नहीं मिली, ऐसा प्रतीत होता हे कि 7 वंडर्स के निर्माण से लेकर तोड़ने तक किसी बड़े अधिकारियों पर गाज गिरने की आशंका हे इसलिए मध्य रात्रि में गेट पर तला लगा कर चोरी छुपे 7 वंडर्स को क्रेन व जेसीबी द्वारा तोड़ा जा रहा हे जिसके विरोध में युवा कांग्रेस के हजारों कार्यक्रता मौके पर पहुंच कर टायर जला व नारे बाजी कर के दोषी अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट करते उच्च स्तरीय जांच की मांग की जब 7 वंडर का निर्माण हो रहा था तब NGT कोर्ट की शरण में क्यों नहीं गए, 7 वंडर का निर्माण एक ही दिन में तो पूर्ण नहीं हुआ 7 वंडर को बनने में काफी साल लगे, इन सब से ये प्रतीत होता हे कि इस पूरे खेल में बड़े अधिकारी व नेताओं की मिली भगति की बु नजर आती हे

युवा कांग्रेस ने जब मौके पर मौजूद उच्च अधिकारों से बात करना चाह तो मुख्य द्वार पर तला लगा पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस को अंदर जाने नहीं दिया इस से प्रतीत होता हे कि प्रशासन के काले हाथ भी इस कृत्य में शामिल हे।

हम जिला प्रशासन से मांग करते हे कि जिन भी अधिकारियों के 7 वंडर निर्माण की स्वीकृति देने में हस्ताक्षर हे उन सभी की सैलरी में से 7 वंडर की पूरी निर्माण राशी वसूल करने साथ ही दोषियों के खिलाफ विभागीय जांच करते हुए जो लिप्त पाए जाते हे उन्हें नौकरी से बर्खास्त करें की मांग करते । सागर मीणा ने बताया कि जनता की मेहनत की कमाई को हम इस तरह बरबाद होते हुए कतई बर्दाश नहीं करेंगे कांग्रेस और युवा कांग्रेस अजमेर की आमजन को साथ लेकर भरी विरोध व प्रदर्शन करेगा और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में मौजूद पद अधिकारी शहर कांग्रेस सचिव सागर मीणा, युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष शोएब अख्तर, ओमप्रकाश मंडावरा, शब्बीर चीता, प्रशांत साहू, पंकज बैरवा, देवेंद्र कुमार, अरबाज खान, अरशद, रवि कुमार, कार्तिक दादीच, अंकित पंवार, विक्रम चौहान, महिपाल सिंह आदि युवा कांग्रेस के पद अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।