Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

श्री मानस मंडल, पट्टी कटला में फाग महोत्सव मनाया गया

अजमेर (भारत भूमि) श्री मानस मण्डल पट्टी कटला के तत्वावधान में मानस मंडल, पट्टी कटला अजमेर में फाग महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया जिसमें श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मण्डल के श्री अशोक जी तोषनीवाल द्वारा संगीतमय भजनों से गुणगान कर बाबा संग फूलों, गुलाल व इत्र से होली खेली गयी तत्पश्चात श्री राम दरबार की आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया ।

श्री मानस मंडल के अध्यक्ष हनुमान श्रीया व सचिव नंदकिशोर गोयल ने बताया की मानस मंडल में राम दरबार की ऐसी दुर्लभ छवि मौजूद है जिसमें भगवान श्री रामचंद्र व श्री लक्ष्मण बैठे हुए हैं तथा सीता जी श्री रामचंद्र भगवान की गोद में बैठी हुई है इस अवसर पर आगन्तुक भक्तगण मानस मंडल में विराजित उस दुर्लभ छवि के दर्शन कर लाभांवित हुए l
श्रीया व गोयल ने बताया कि उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए समाजसेवी शैलेंद्र अग्रवाल व प्रदीप बंसल का श्री मानस मंडल, अजमेर की और से शॉल औढाकर अभिनंदन किया गया ।
कार्यक्रम में श्री अशोक तोषनीवाल ने अपनी सुमधुर वाणी में भजन “जुलम कर डारो सितम कर डारो, कारे ने कर दियो लाल जुलम कर डारो………. ‘, “आज खेलो श्याम संग होली……. “, ” मोरी चुनरी में लग गयो दाग री, ऐसो गजब रंग डारो……… “, “ऐसा जादू किया तूने ओ साँवरे, तेरा मुरली बजाना गजब ढा गया……. “, “कारे को लाल बना गयी रे बरसाने वारी……… ” तथा आज बिरज में होरी रे रसिया…….. सहित अनेक मधुर भजन व होली फाग गीत प्रस्तुत किये जिस पर सैकडों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु झूम झूम कर नाचने लग गये ।
कार्यक्रम में श्री मानस मंडल, पट्टी कटला के अध्यक्ष हनुमान श्रीया, सचिव नंदकिशोर गोयल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सूरज गर्ग, ललित अग्रवाल, समाजसेवी रमेशचंद अग्रवाल, विष्णु प्रकाश गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, राजेंद्र मित्तल, दिनेश प्रणामी, बेणीगोपाल गनेडीवाला, अशोक गोयल, चांदकरण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, बंसीगोपाल अग्रवाल, शैलेंद्र बिंदल, रेणु मित्तल, पप्पू बिंदल, अशोक विजयवर्गीय, अनिल गर्ग सहित अनेक धर्मप्रेमी मातृशक्ति व पुरुष उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में सभी को ठण्डाइ व प्रसाद वितरित किया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।