Logo
ब्रेकिंग
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि

पंचांग विमोचन, सामूहिक छेज, भव्य आतिशबाजी व संतों के आर्शीवचन, आरती पल्लव प्रार्थना के साथ समापन, आदर्श नगर सिन्धी पंचायत में चेटीचंड महोत्सव का शानदार समापन

अजमेर (भारत भूमि)– पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाए जा रहे चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव के समापन अवसर पर आदर्श नगर सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सचिव लाल नाथाणी ने बताया कि 17 दिवसीय चेटीचंड कार्यक्रम के समापन पर प्रेम प्रकाश आश्रम के दादा नारायणदास व अध्यक्ष गुरबक्श मीराणी के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आराध्यदेव झूलेलाल के भजन, पंझडों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुत किया गया। नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा संतो की वेशभूषा में प्रस्तुति दी गई, जिसमें आराध्या त्रिलोकीनाथ ने संत घन्टू घोट, शौर्य आसनानी ने संत राजूराम, साक्षी रामरख्यानी ने संत कंवरराम, याशीका गोलानी ने साई झूलेलाल, जिग्नेश केसवानी ने वीर बलिदानी हेमू कालाणी, अनन्या केसवानी ने स्वामी टेंऊराम, सोमांश टिलवानी ने संत भगतराम, कृष्टी वाधवानी ने संत धन्नी फ़क़ीर, दुर्गेश ने संत माधवदास के रूप में आकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधी भूरानी व ग्रुप द्वारा ‘सदके वंजा झूलेलाल’, मनन हरवानी ने ‘कोसा कुंवर खणी हल्यों’, दृष्टि हिंगोरानी ने सिन्धी बोली, हर्षिल बाशानी ने पैसो आ, दुर्गेश गांधी ने होजमालो, अन्नया केसवानी ने घिटीयुं चमकन, वंदना साधनानी व ग्रुप ने मोर थो टिल्ले, प्राची वाधवानी और सान्या वासवानी ने सिन्धु मिहिंजी माऊ पर शानदार प्रस्तुति दी। हिमांशी टहलियानी व ग्रुप ने बेडो त लाल जो, यक्षित टिलवानी व ग्रुप ने दिल लालण लालण पई करे, देवकी नाथानी व ग्रुप ने सिन्धी विवाह में किये जाने वाले रीति रिवाज व रस्मों पर भव्य व आकर्षक प्रस्तुति दी।

अतिथियों द्वारा पंचाग विमोचन के साथ सामूहिक छेज, भव्य आतिशबाजी व संतों के आर्शीवचन, आरती पल्लव प्रार्थना के साथ प्रसादी वितरण कर समापन किया गया।

अतिथियों का स्वागत विनीता गागनानी व हर्षा बाशानी के साथ मनोज भम्भानी व महेश इसरानी ने किया। कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश अभिचंदानी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन सुमन भम्भानी व लता गागनानी द्वारा किया गया।

विभूतियों का किया सम्मान

समारोह समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व पदाधिकारियों द्वारा समिति की उत्कृष्ट सेवा करने वालों को दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान श्री महेश चोटराणी, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान श्रीमती वंदना मोटवाणी, श्रीमती भावना आसनाणी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान श्री तीर्थदास मुल्जाणी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान मनन हरवाणी पुत्र सुनील हरवाणी व दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान साक्षी रामलखयाणी पुत्री ललित राम लखयाणी को जतोई दरबार की ओर से झूलेलाल की प्रतिमा व अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।