Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया

अजमेर (भारत भूमि) कार्तिक शर्मा— राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के शुक्रवार को सुबह जयपुर से जोधपुर जाते समय तबीजी के पास अजमेर के कांग्रेसजनों ने श्री अशोक गहलोत का साफ़ा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।

श्री अशोक गहलोत ने ग्राम तबीजी में रुककर मनरेगा में काम से लौट रही महिलाओं से उनका हालचाल पूंछा तथा उनसे बातचीत कर मनरेगा के तहत हो रहे काम, उनके पैमेंट, उनकी परेशानियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की, इस अवसर पर आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ भी गहलोत के साथ थे।

तबीजी के सरपंच राजेंद्र गैना से भी श्री अशोक गहलोत ने मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों व स्थानीय समस्याओं के बारे में बातचीत की, सरपंच गैना के आग्रह पर श्री अशोक गहलोत व धर्मेंद्र राठौड़ ने ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर वहाँ का निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत में चल रही लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे बालक बालिकाओं से भी बातचीत की।

तबीजी पहुंचकर श्री अशोक गहलोत व श्री धर्मेंद्र राठौड़ का स्वागत करने वाले अजमेर के कांग्रेसजनों में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पार्षद नौरत गुजर, अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष आरिफ खान व विकास चौहान, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, सुमित मित्तल, विश्वेश पारीक, भंवर मेहरा व महेंद्र रावत आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।