Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में निकाली सकल राष्ट्र भक्तों ने तिरंगा वाहन रैली

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के सकल राष्ट्र भक्तों द्वारा गुरुवार शाम को भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाली गई जो फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक से आरम्भ हो कर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः शहीद स्मारक पहुंच कर सम्पन्न हुई रैली का नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
सकल राष्ट्र भक्तों द्वारा गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक से निकाली गई तिरंगा वाहन रैली में राष्ट्र भक्तों ने दुपहिया और चौपहिया; वाहनों पर सवार होकर भाग लिया और राष्ट्र भक्ति के नारे लगाए तिरंगा रैली फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक से आरम्भ हुई और कोटा रोड पेट्रोल पंप, रामसर चुंगी, गांधी चौक, राम लीला चौक, पांच बत्ती चौराहे मुख्यबाजार,हनुमान चौक  से होते हुए पुनः फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक पर पहुंच कर सम्पन्न हुई रैली में सीटी थाना प्रभारी हुकम गिरी, मय जाप्ता शामिल थे वहीं नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी रैली में भाग लिया तिरंगा रैली का फ्राम जी चौक, सहित विभिन्न चौराहों पर सामाजिक सियासी और व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भाव भी ना स्वागत कर राष्ट्र भक्ति के उदघोष से समस्त दिशाओं को गुंजायमान कर दिया , रैली में शामिल युवा वृद्ध महिलाएं और किशोर वय के लोग सभी राष्ट्र प्रेम से परिपूर्ण हो कर देश भक्ति के उदघोष कर रहे थे रैली में सभी समाजों के लोग सम्मिलित हुए और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी फ्राम जी चौक पर रैली का फूलों से स्वागत किया गया और भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में नारे लगाए गए

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।