भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में सम्राट दाहिरसेन जयंती के अवसर पर सिंधी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और बच्चों का सम्मान समारोह आगामी रविवार, 21 सितंबर 2025 को भव्य आयोजन के साथ मनाया जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री श्री हरीश राजानी होंगे, जो मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को सम्पन्न करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं (कला, वाणिज्य, विज्ञान) में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएससी, बीए, बीकॉम, एआईपीएमटी, आईआईटी, आरएएस, आईसीडब्ल्यूए, पीएचडी, सीएस, सीए तथा पीजी सिन्धी विषय में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले सिंधी समाज के योग्य विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा पूर्व पार्षद किशन लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष वह पूर्व राज्य मंत्री श्री हरीश राजानी के साथ-साथ खास मेहमान श्री हेमंत भोजवानी (पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी), विशिष्ट अतिथि श्री मनीष गुवालानी (राजस्थान प्रदेश मंत्री, भारतीय सिन्धु सभा) सहित कई गणमान्य व्यक्ति सम्मलित होकर पुरस्कार वितरण करेंगे। सम्मानार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी मार्कशीट की प्रति (पीछे पता व मोबाइल नंबर लिखकर) जमा करवाएं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: राजेश गिदवानी – 9829152813, नरेंद्र कुमार भोजवानी – 9829322216, फुलवानी, संयोजक किशनगंज – 9079924302, दयाल आसवानी, झूलेलाल क्लॉथ स्टोर – 9414277775, सुरेश कुमार देवानी, बी एम शर्मा नगर – 9460111099, समारोह का आयोजन अशोक पैलेस, सेन्दडा रोड, अजमेर पर किया जाएगा। सभी सिंधी समाज के विद्यार्थी, अभिभावक व गणमान्य नागरिकों से हार्दिक आमंत्रण है।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
