भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : सिंधु साहित्य एवं कल्चरल सोसायटी पंजीकृत अजमेर एवं राजस्थान सिंधी अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार 28 सितम्बर को सांयकाल 5:30 बजे से सूचना केंद्र, अजमेर के सभागार में भव्य सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी के उपाध्यक्ष एम.टी. वाधवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सिंधी गीत, संगीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य आकर्षण संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार सुंदर मटाई के निर्देशन में मंचित होने वाला नाटक ‘‘सिन्ध जा वीर’’ होगा। इस नाटक में कलाकार भीष्म शर्मा, श्वेता शर्मा, मोहन चौधरी, चैनानी, विजय हल्दानिया, ए.के. रैना, शशिकांत शर्मा और याशी हेमनानी अपनी भूमिकाएं निभाएंगे। कार्यक्रम में स्वामी सर्वानन्द विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र नृत्य प्रस्तुत करेंगे तथा सोसायटी के सदस्य सिंधी गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश सिंधी एवं लोकपाल (सेवानिवृत्त आरएएस) करेंगे। पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। स्वागताध्यक्ष के रूप में सुंदर मटाई कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
