Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने किया औचक निरीक्षण

अजमेर (भारत भूमि) जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का बुधवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय की साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, और भीड़ प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी कॉरिडोर में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी और मरीजों के लिए लगे साइनेज, बोर्डाें का निरीक्षण किया।

जेएलएन चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे ने बताया कि जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने ऑर्थाेपेडिक वार्ड में जाकर मरीजों से बातचीत की। मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी ली। मरीजों से निःशुल्क सुविधाओं एवं उपचार के बारे में जानकारी ली। मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

जिला कलक्टर ने दूसरे ऑर्थाेपेडिक वार्ड में भी जाकर मरीजों की उपचार के बारे में जानकारी ली। सभी मरीजों ने यहाँ उपलब्ध उपचार की सराहना की। जिला कलक्टर द्वारा चिकित्सालय की सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने चिकित्सालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि वे मरीजों की सेवा में समर्पित हों और उनकी समस्याओं का समाधान करें।

उन्होंने चिकित्सालय में ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। ब्लड बैंक में रक्त संग्रहित करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। व्होल ब्लड के कंपोनेंट सेग्रीगेट करने की प्रक्रिया को जाना। मशीनों में अलग-अलग कंपोनेंट बनाने को देखा। उन्होंने विस्तृत रूप से वहाँ उपस्थित चिकित्सक से जानकारी ली। रक्त संग्रहण केंद्र में उपलब्ध रक्त यूनिट्स, आर.डी.पी. यूनिट्स एवं एस.डी.पी. की जानकारी ली।

उन्होंने रक्त दान केंद्र में व्यवस्था देखी और विभिन्न ब्लड कैम्प की समस्त जानकारी ली। रक्तदान कैम्पों में संग्रहित रक्त के संधारण उचित तरीकों से करने के निर्देश दिए। रक्त को मरीजों के लिए उपलब्ध कराने की व्यवस्था नियमानुसार करने के लिए कहा। ब्लड बैंक में चौबीस घंटों सेवाए उपलब्ध रहती है।

जिला कलक्टर ने स्पीकर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के बारे में समस्त डेटा देखा। हेल्प डेस्क के माध्यम लाभान्वित मरीजों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य काउंटर पर मरीजों की टीआईडी जनरेट करने और एंट्री करने की प्रक्रिया को देखा। यहाँ पर आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की योजना में दिक्कत नहीं आने देने की निर्देश दिए।

उन्होंने आपातकालीन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ ड्यूटी रूम में जाकर सीएमओ से जानकारी ली आपातकालीन इकाई में भीड़ मैनेजमेंट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहाँ पर तीन-चार ट्रॉली की नियमित व्यवस्था को देखा। इसके लिए संतुष्टि दिखाई। प्रधानाचार्य के टीम वर्क को एवं अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे और उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव को उनकी चिकित्सकीय सेवाओं के लिए सराहा।

उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में नवाचार और विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएँ सुधारने का कार्यक्रम किया जा रहा है। मरीजों को काफी सुविधा उपलब्ध हो रही है, कॉरिडोर काफी साफ-सफाई है, और पार्किंग की व्यवस्था भी अच्छी है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक, उपाधीक्षक, नर्सिंग अधीक्षक, और गार्ड इंचार्ज मौजूद थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।