नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद द्वारा प्रारंभ किए गए नागरिक क्षेत्र पर केंद्रित पहल “जनसंवाद छावनी प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के कारण नसीराबाद छावनी परिषद को देश के प्रतिष्ठित अवार्ड “स्कॉच अवार्ड”, , से सम्मानित किया गया है।उल्लेखनीय बात यह है कि यह सम्मान देशभर की सभी छावनी परिषदों के बीच केवलनसीराबाद छावनी परिषद को ही बेहतरीन गवर्नेस की श्रेणी में चयन करते हुए प्रदान किया गया है यह सकारात्मक पहल छावनी परिषद प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष छावनी परिषद के सीईओ डॉक्टर नितीश गुप्ता के नेतृत्व में सभी छावनी परिषद कर्मचारियों के साथ की गई थी।जनसंवाद – छावनी प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था। इस पहल के माध्यम सेनागरिकों की समस्याओं को न केवल त्वरित रूप से सुना गया, बल्कि उनका समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया गया। इस अनूठी योजना ने प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके परिणाम स्वरूप नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े,बल्कि अधिकारीगण उनके द्वार तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया गया।इस पहल ने नागरिकों के प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। इसके माध्यम से छावनी परिषद ने डिजिटल और भौतिक दोनों माध्यमों का उपयोग करके शिकायत ( समस्या )निवारण प्रणाली को सुदृढ़ किया। इस कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख कारण नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन की तत्परता रही है। स्कॉच अवार्ड समारोह में देशभर के प्रतिष्ठित प्रशासक, नौकरशाह, और नीति- निर्माता उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने नवाचारों को प्रस्तुत किया, लेकिन छावनी परिषद नसीराबाद की जनसंवाद पहल को विशेष सराहना मिली। सीईओ डॉक्टर नितीश गुप्ता ने छावनी परिषद नसीराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सम्मान प्राप्त किया। उनके साथ छावनी परिषद के इंजीनियर विश्वेंद्र सिंह भी इस कार्य क्रम का हिस्सा बने। यह पहली बार हुआ है जब 61 छावनियों में से सिर्फ नसीराबाद छावनी परिषद को ही “स्कॉच अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।यह उपलब्धि छावनी परिषद के’कुशल नेतृत्व,सशक्त टीमवर्क, और नागरिकों के सहयोग की मिसाल है। छावनी परिषद ने न केवल प्रशासनिक सुधारों को लागू किया, बल्कि अपने कर्मचारियों और नागरिकों को भी सशक्त किया, जिससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिला।इसके अतिरिक्त, खुशबू गुप्ता, जो कि सीईओ नितीश गुप्ता की बहन और तेलंगाना कैडर की आई.ए.एस. अधिकारी हैं, को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच अवार्ड द्वारा दो श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। उन्होंने एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावशाली प्रयास किए हैं। डॉक्टर नीतीश गुप्ता ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड को छावनी परिषद नसीराबाद के सभी नागरिकों और छावनी परिषद कर्मचारियों को समर्पित किया है, जिनकी सहभागिता और सहयोग ने परिषद प्रशासन की इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पुरस्कार छावनी परिषद की निरंतर प्रयासशीलता, नागरिकों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनहित में कार्य करने की उनकी भावना का प्रतीक है रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा विभाग के अंतर्गत स्थानीय निकाय के रूप में कार्यरत छावनी परिषद की यह उपलब्धि न केवल छावनी परिषद नसीराबाद के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
