Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

हनुमान जन्मोत्सव पर 251 आसनों पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कल

हनुमान चौक पर किया जा रहा है जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी )हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में कल शुक्रवार को सांय 7.30 बजे “हनुमान चौक, नसीराबाद” पर 251 आसनो पर भव्य संगीत मय सुन्दर काण्ड पाठ श्री मानस मण्डल (श्री कैलाश जी गुरूजी) द्वारा किया जायेगा , सभी आसन धारियों का तिलक कर आसन ग्रहण करवाया जायेगा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया जायेगा एवंम् सुन्दर काण्ड पाठ वाचन हेतु किताब आदि सभी निःशुल्क भेट किए जायेगे ताकि भक्तगण समय निकाल कर सन्दर काण्ड पाठ करने की परम्परा को अपने घर पर भी जारी रख सकें ।महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी नीचे गद्दे पर ना बैठने वालो के लिए कुर्सीयों की व्यवस्था रहेगी । फूलों एवं इत्र से वर्षा की जायेगी तथा आतिश बाजी होगी, महाआरती एंव महाप्रसाद वितरण किया जायेगा आयोजकों ने सभी राम भक्तों से निवेदन किया है कि इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सांय 7.30 बजे से 10.30 बजे तीन घण्टे तक अपने मोबाईल को बन्द करके सुन्दर काण्ड पाठ हेतु समय निकाले ।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुरुष वर्ग के लिए कुर्ता पायजामा एवंम मातृ शक्ति हेतु लाल पीली साड़ी एवंम बालिकाओ हेतु सलवार सूट में प्रधारने एवंम भारतीय हिन्दू संस्कृति का परिचय देने का निवेदन किया गया है कार्यक्रम के दौरान नसीराबाद शहर के सभी प्रशासनिक अधिकारीयों एवं भामाशाओं का स्मृती चिन्ह एवम दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया जावेगा इस कार्यक्रम में  श्री मानस मंडल , हिंदू युवा वाहिनी, श्री हनुमान चौक मंदिर सेवा समिति नसीराबाद का सहयोग रहेगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।