नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, कैंसर केयर महिला प्रकोष्ठ, भारत विकास परिषद नसीराबाद, न्यू नसीराबाद प्रेस क्लब, और चन्द्र प्रकाश सोप ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 12 अप्रैल को स्थानीय गांधी चौक क्षेत्र स्थित राम चंद्र धर्मशाला में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर शनिवार सुबह 10 बजे आरम्भ होगा और दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (बी एम सी एच आर सी ) की कार्यक्रम अधिकारी करुणा शर्मा के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के मुंह में या गले में न भरने वाला छाला है, आवाज़ में परिवर्तन या कुछ भी निगलने में दिक्कत हो रही है, शरीर के किसी भी भाग में गांठ हो, स्तन में गांठ हो या आकार में परिवर्तन हो रहा हो,, लम्बे समय तक खासी या कफ में खून आ रहा है, मल द्वार या मूत्र द्वार से खून आ रहा है, शौच की आदत में परिवर्तन हो या फिर वजन में बेवजह कमी आने लगे तो ऐसे लक्षणों को देखते हुए जांच जरूर करानी चाहिए, करुणा शर्मा ने अपना फोन नम्बर 8000194347 देते हुए बताया कि आवश्यक जानकारी उनसे प्राप्त की जा सकती है शिविर के दौरान निःशुल्क जांच और परामर्श के अतिरिक्त मेमोग्राफी (स्तन जांच) हेतु (पेप स्मियर टेस्ट) गर्भाशय जांच हेतु, (एक्सरे) फेफड़ों की जांच हेतु, (सी ए 125 )ओवरी की जांच हेतु, और (पीएस ए) प्रोस्टेट जांच हेतु और रक्त परीक्षण आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी इस निःशुल्क शिविर को लेकर आयोजकों द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रचार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर का लाभ उठा सकेंऔर शिविर के आयोजन का उद्देश्य सार्थक हो
ब्रेकिंग
छावनी परिषद के नव नियुक्त सी ई ओ साकिब आलम ने किया विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान का निरीक्षण
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया...
विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत
भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य...
कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म...
छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा...
रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...
