Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर मनाया हनुमान जन्मोत्सव, लगाई 56 भोग की झांकी

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। पुजारी सत्यप्रकाश वैष्णव ने बताया इस अवसर पर बालाजी महाराज का अभिषेक कर विशेष चोला चढ़ाकर, फुलों से श्रृंगार किया गया वह मन्दिर को फुलों से सजाया । इसके पश्चात सुबह संगीत मय सुन्दरकांण्ड का पाठ हुआ , दिन में 12 बजे बालाजी महाराज की सामुहिक महाआरती के पश्चात विशेष मावे का केक काटकर बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया । वह 56 भोग की झांकी सजाई । इसके पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। ज्ञात है कि, श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर में स्थापित बालाजी महाराज की मूर्ति बड़ी चमत्कारी एवं भक्तों के कारज सिद्ब करने वाली है । यहां हर मंगलवार व शनिवार को सुबह से रात्रि तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रहती है। साथ ही मन्दिर में चैत्र नवरात्रि से हनुमान जन्मोत्सव तक चल रहे अखण्ड रामायण पाठ का समापन हवन यज्ञ के साथ किया गया। हनुमान जन्मोत्सव होने के साथ व शनिवार होने से बालाजी के दर्शानार्थीयो की दिन भर अपार भीड़ रही ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।