अधीनस्थ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )एसडी एम देवी लाल यादव ने गुरुवार सुबह उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्थाओं के अवलोकन हेतु ग्राम पंचायत भवानीखेड़ा का दौरा किया जिसके अन्तर्गत बिठूर पम्प हाउस, एवं घरों में पेयजल सप्लाई की स्थिति की जानकारी हासिल की और जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवैध कनेक्शनों को तत्काल हटाये जाने एवं आवश्यकतानुसार कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जिसके पश्चात एसडी एम देवी लाल यादव ने उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभागार में प्रातः 10ः30 बजे से ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जिसमे, ब्लाॅक स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति, एवं अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण पर कार्यवाही हेतु बैठक कर अधिकारियों को हीटवेव, मौसमी बीमारियों, पेयजल/बिजली की सुचारू सप्लाई, अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ब्लॉक स्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया
