नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय सिन्धी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम पर 21 मई से चल रहे चालिहा उत्सव में प्रेम प्रकाश मण्डल के संस्थापक आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की 83 वी एवं स्वामी जीवन्मुक्त महाराज की 46 वी पुण्यतिथि के उत्सव मे कल प्रातः 8:30 बजे प्रेम प्रकाश मण्डल के वर्तमान पीठाधीश्वर सतगुरु स्वामी भगतप्रकाश महाराज अपनी संत मण्डली सहित शहर में पधारेंगे।संत कंवरराम धर्मशाला पर संतों का स्वागत कर आश्रम पर प्रातः – 9 बजे से संतों व श्री गुरु महाराज द्वारा सत्संग- प्रवचन, वर्सी उत्सव के उपलक्ष्य में रखे पाठो का भोग तत्पश्चात् सभी भक्तों के लिए आम भण्डारा प्रसाद का आयोजन होगा।चालिहा उत्सव का समापन 30 जून को स्वामी टेऊँराम जी महाराज की जयन्ती पर होगा जिसने छह दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसने संतों के सत्संग प्रवचन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, गौ सेवा, अन्नशेत्र सेवा,हवन अनुष्ठान जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
