Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

राजकीय चिकित्सालय में रोगियों की सुविधा हेतु लगाया जा रहा है लाखों की लागत से टीन शेड

 

 

नसीराबाद की गोयल इंटरप्राइजेज फर्म ने बिलों रेट पर हासिल किया है टीन शेड का निर्माण कार्य 

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )  राज्य सरकार द्वारा जिला प्रशासन की अनुशंसा पर सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को नौ तपा और आगामी बरसात के मौसम में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अस्पताल के मुख्य द्वार से पर्ची विंडो तक विशाल टीन शेड लगाने का काम किया जा रहा जो अगले हफ्ते तक पूरा हो जाने की संभावना है।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भीषण गर्मी के मौसम और आगामी बरसात के मौसम के दौरान मरीजों को होने वाली परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए अस्पताल के मुख्य द्वार से मुख्य भवन तक टीन शेड लगाने का ठेका स्थानीय फर्म गोयल इंटरप्राइजेज के नाम आबंटित किया गयाइस टीन शेड निर्माण कार्य  हेतु  सरकारी नीलामी लागत करीब 15 लाख 44हजार रुपए  थी  लेकिन  ठेकेदारों की आपसी व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण उक्त ठेका न्यूनतम लागत मूल्य  9लाख  66 हजार 544 पर छूटा जो निर्धारित नीलामी लागत मूल्य से 37.40 प्रतिशत कम रहा और करीब 6 लाख रुपए बिलो रेट पर दिया गया है  टीन शेड का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है और शीघ्र ही अस्पताल आने वाले लोगों और  मरीजों के लिए आरामदेह टीन शेड बन कर तैयार हो जायेगा  उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में नगर पालिका प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव की चुस्त और संवेदनशील कार्य प्रणाली के चलते वर्षों से लंबित अनेक कार्य   गति शील हो रहे हैं जिनसे आम जनता को खासी राहत मिली है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।