Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

छावनी परिषद प्रशासन द्वारा किया जा रहा है नगर में उल्लेखनीय विकास कार्य और सौंदर्यीकरण

 

सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में भ्रमण करने वालों के लिए नई बेचें लगाई गई

एक लाख वर्ग फिट घास लगाए जाने का काम शुरू

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश कुमार गुप्ता के निर्देशन में छावनी परिषद कर्मचारियों द्वारा नागरिक क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे है इसी क्रम में सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान के एक बड़े क्षेत्र में घास लगाई जाने का काम भी प्रगति पर है साथ ही पार्क में घूमने आने वाले लोगों के आराम हेतु नई बेचें भी लगाई गई है , पटेल उद्यान नसीराबाद का एक प्रमुख सार्वजनिक पार्क है, हाल ही में छावनी परिषद द्वारा व्यापक स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया गया इस अभियान के परिणामस्वरूप, उद्यान में की नागरिक सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है, साफ-सफाई के काम के तहत उद्यानमें विभिन्न क्षेत्रों, में जैसे कि फुटपाथ, बेंच और अन्य सुविधाओं में काफी कुछ सुधार किया गया है,नगर वासियों को इस सफाई अभियान से राहत मिली हैऔर वे अब स्वच्छ और सुंदर उद्यान का आनंद ले सकते हैं। छावनी परिषद प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों से जो पार्क में निखार आया है वह लोगों को उद्यान में अधिक समय बिताने और उसके प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए आकर्षित कर रहा है।वहीं नगर वासियों द्वारा छावनी परिषद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण की सराहना भी की जा रही है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।