Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

कल बुधवार 25 जून से शुरू होगा सतगुरु टेऊँराम जी महाराज का 139 वा जन्मोत्सव

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर के सिन्धी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में 21 मई से चल रहे चालीसा महोत्सव में प्रेम प्रकाश मण्डल के संस्थापक आचार्य श्री सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का 139 वा जन्मोत्सव कल 25 जून से 1 जुलाई तक बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा।जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत हर दिन प्रातः 8 बजे अन्नक्षेत्र ( प्रसाद की सेवा) पाँच बत्ती चौराहा पर एवं कुष्ठ बस्ती मे की जायेगी। जन्मोत्सव की शुरुआत कल बुधवार से होगी प्रातः क़ालीन प्रार्थना व नित्यनियम के पश्चात 10 से 12 बजे तक प्रेम प्रकाश ग्रंथ के पाठो का आरम्भ होगा और कल पावन आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, और गुरुवार को शाम 5:30 बजे रथ यात्रा का कार्यक्रम यात्रा आयोजित किया जाएगा ,रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापिस आश्रम पहुंच कर समाप्त होगी तत्पश्चात् आश्रम पर आरती कर प्रसाद वितरण होगा। शुक्रवार को सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का पूज्य बहराणा साहिब व भण्डारा प्रसाद आयोजित होगा,शनिवार को आश्रम के श्री मंदिर में स्थापित भगवान एवं गुरु महाराज जी की महा आरती का आयोजन ,व आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित होगी एवं सतगुरु महाराज के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। जीतने वाले प्रेमियों को इनाम भी दिए जाएँगे। रविवार को शाम को श्री अमरापुर स्थान जयपुर से आये संतों द्वारा सत्संग एवं श्री गुरु महाराज जी व भगवान को छपन भोग लगाया जाएगा। सोमवार को प्रातः हवन यज्ञ अनुष्ठान व शाम को संतों महात्माओं का सत्संग व श्री गुरु महाराज के भजनों पर बच्चो द्वार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंगलवार को श्री गुरु महाराज जी के 139 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ग्वालियर से पधारे संत हरिओम लाल जी के सानिध्य में सत्संग प्रवचन एवं दीप प्रज्वलन,केक प्रसाद, पाठो का भोग, चालीस दिवसिय उत्सव का समापन एवं भंडारा प्रसाद सभी प्रेमियों के लिए आयोजित किया जाएगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।