नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नसीराबाद शहर बीजेपी मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम शहर के सभी बूथों पर आयोजित किया गया, उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद हेमू कालाणी पार्क में सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित कर डॉक्टर मुखर्जी को नमन किया ।कार्यक्रम के संयोजक संजय मेहरा और प्रकाश शर्मा ने बताया कि राष्ट्र की एकता, अस्मिता और अखंडता की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद्, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष सभी के पथप्रदर्शक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकत्ता में हुआ फिर हिंदू महासभा के अध्यक्ष बने बंगाल के विभाजन को रोकने में मुख्य भूमिका निभाई 1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना की 1952 में वे संसदीय सदस्य बने 1953 में वे बिना अनुमति के कश्मीर में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिए गए और 23 जून 1953 को श्रीनगर में रहस्यमई तरीक़े से उनकी मृत्यु हो गई।
उनका राष्ट्रवाद पर आधारित चिंतन, अखंड भारत का संकल्प तथा मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण हम सभी को जीवनपर्यंत माँ भारती की सेवा हेतु प्रेरित करता कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष संजय यादव , महामंत्री दिनेश बोहरा, नितिन शर्मा , उपाध्यक्ष शम्भू साहू, संदीप यादव, धनराज जटोलिया , विनोद शर्मा,मंत्री सरोज बिस्सा, बृजेश बिस्सा, वैभव तेला,प्रदीप अग्रवाल, इस्लामुद्दीन कुरैशी,भगवान दास दपक्यावर, कालू यादव, महेंद्र डाबी,दीपक , हेमराज डाबी,सावन यादव,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...
