सिंधी समाज द्वारा सजाई गई छप्पन भोग की झांकी
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय दूधिया मोहल्ले स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक स्वामी टैंऊ राम महाराज के 139वें जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और छप्पन भोग की झांकी का आयोजन किया गया।जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन की भांति सुबह मुख्य बाजार स्थित पांच बत्ती चौराहे पर अन्न क्षेत्र का आयोजन किया गया और राहगीरों को पूड़ी सब्जी आदि प्रसाद वितरण किया गया शाम को सूरत गुजरात से आए कलाकारों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई और समाज द्वारा भजन अंत्याक्षरी का भी आयोजन किया गया, जिसमे समाज के सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, देर शाम आयोजित होने वाले कार्यक्रम में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई जो धार्मिक कार्यक्रमो में विशेष आकर्षण रही, जन्मोत्सव कार्यक्रम में अमरापुर से आए संतो के प्रवचन हुए, समाज के नरेश और योगेश ने बताया कि आज सोमवार को बच्चों की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा
