Logo
ब्रेकिंग
अजमेर में चलेंगी 100 ई-बसें, पहले चरण में पांच से की शुरूआत एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की

सैन्य अधिकारियों की पत्नियों ने किया छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान का अवलोकन


नसीराबाद (
योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद द्वारा स्थानीय हनुमान चौक पर संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल “उड़ान स्कूल “मे गुरुवार को मेजर जनरल अरविन्द यादव की पत्नी श्रीमती सरिता यादव ने दौरा किया  और छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान में संचालित गतिविधियो का अवलोकन कर बच्चों को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने उड़ान स्कूल स्टाफ के कार्य कलापों के बारे मे जानने के साथ ही स्कूल के बच्चों मे हो रहे बौद्धिक विकास को देख कर संतोष व्यक्त करते हुए स्कूल के स्टाफ की भी सराहना की ,इस अवसर पर अतिथियों ने विशेष बच्चों के अभिभावकों से भी मुलाकात की जिन्होंने छावनी परिषद सी ई ओ डॉ नितीश गुप्ता के आने के बाद हुए विकास कार्यों के बारे में बताया जिसे जान कर विशिष्ट अतिथियों ने संतोष जताया , और कहा कि वास्तव मे सी ई ओ डॉ गुप्ता के आने के बाद उड़ान स्कूल का कायाकल्प हुआ है, कार्यक्रम मे उच्च सैन्य अधिकारियों की पत्नियों के साथ ही स्कूल प्रिंसिपल डॉ रवि पथरिया व स्पीच थेरेपिस्ट भारती नागवान व बच्चों के अभिभावक गण आदि उपस्थित रहे, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता यादव द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप कलर्स, ड्राइंग बुक , मोज़े, रुमाल दिए गए और अल्पाहार कराया गया, साथ ही सेना द्वारा स्कूल पर बनायीं गयी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।