Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

अजमेर विकास प्राधिकरण ने देवनानी की अनुशंसा पर स्वीकृत किए 12.62 करोड़ के कार्य

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

अजमेर (भारत भूमि) – जल भराव रोकने एवं पानी की सुगम निकासी के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण ने ने विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की अनुशंसा पर 12.62 करोड़ रूपए के कार्य स्वीकृत किए है।

अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती नित्या के. ने बताया कि अजमेर शहर में वर्षा ऋतु के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान एवं पानी की सुगम निकासी के लिए प्राधिकरण ने विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की अनुशंसा एवं निर्देश उपरांत 12.62 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए है। इन कार्यों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में नालों का निर्माण एवं मरम्मत कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के ग़ैर योजना क्षेत्र में आतेड़ माता मंदिर से पुराने मित्तल अस्पताल के नाले की मरम्मत एवं वार्ड संख्या 74 में श्मशान स्थल के पास नाला निर्माण के लिए 298.25 लाख रूपए, बद्री विशाल मंदिर वाया मुन्नी महाराज कॉलोनी से शास्त्री कॉलोनी में पुराने नाले की मरम्मत के लिए 136.50 लाख रूपए, गोपाल कुंड नागफणी से महावीर कॉलोनी पुष्कर रोड स्थित पुराने नाले की मरम्मत एवं नया नाला निर्माण 351.20 लाख रूपए, सिटी हॉस्पिटल से आनासागर लिंक रोड, वार्ड संख्या 67 के पुराने नाले की मरम्मत कार्य के लिए 72.84 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार प्राधिकरण के योजना क्षेत्र में महाराणा प्रताप नगर में पुराने नाले की मरम्मत एवं नया नाला निर्माण के लिए 334.08 लाख रूपए, कोटड़ा योजना के एस ब्लॉक में पुराने नाले की मरम्मत के लिए 69.25 लाख रूपए के विभिन्न नाला निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने पर अजमेर शहर को वर्षा ऋतु में होने वाले जलभराव से उत्पन्न समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। इन कार्यों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में नालों का निर्माण एवं मरम्मत कराई जाएगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।