शाम को शोभा यात्रा के बाद गांधी चौक पर आयोजित की जाएगी भव्य भजन संध्या _
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) खाटू वाले श्याम बाबा का 34वा वार्षिकोत्सव आज स्थानीय गांधी चौक स्थित श्याम बाबा के मंदिर पर धूमधाम से मनाया जाएगा इस मौके पर आज शाम को नगर की सुभाष गंज अनाज मंडी से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी और उसके बाद गांधी चौक पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें अनेक,सुविख्यात भजन गायकों द्वारा बाबा के सुमधुर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे नगर के गांधी चौक क्षेत्र स्थित श्याम मित्र मण्डल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ हर साल की तरह इस बार भी आज गांधी चौक पर श्याम धनी का 34वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा ,इस मौके पर आज शाम सवा 4 बजे नगर के सुभाष गंज अनाज मंडी से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी हनुमान चोक, मोची चौपड़, सदर बाज़ार, पांच बत्ती चौराहे राम लीला चौक होते हुए श्याम बाबा मंदिर गांधी चौक पहुंच कर सम्पन्न होगी , इसी चौक परआज रात 9बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा और श्याम भजन संध्या के दौरान अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी , कार्यक्रम के दौरान पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा की जायेगी और महा आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा भजन संध्या में बीकानेर के भजन गायक ऋषि पुरोहित, बूंदी के भजन गायक राजेन्द्र अग्रवाल, और चंडी गढ़ के भजन गायक परविंदर पलक द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे श्याम मित्र मण्डल द्वारा पिछले 3दशकों से ज्यादा समय से हर साल नगर के गांधी चौक पर अनवरत रूप से श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्याम बाबा के भक्त गण शमिल होकर श्याम भजनों का लुत्फ़ उठाते हैं
