Logo
ब्रेकिंग
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक अजमेर में कर्ज के दबाव में परिवार की मौत

गुरुनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) लोरी रोड स्थित गुरुद्वारा में  गुरु नानक देव  का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया गुरुद्वारे को आकर्षक रोशनी, रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था गुरुद्वारा प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 3 नवम्बर से 5 नवम्बर 2025 तक आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को अखंड पाठ साहिब स्थापना से हुआ मंगलवार, 4 नवम्बर को प्रातः 10:15 बजे मध्य भोग अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया बुधवार को निशान साहिब सेवा एवं अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात कीर्तन दरबार और कथा प्रवचन का आयोजन हुआ  कार्यक्रम का समापन अरदास के बाद गुरु के अटूट लंगर के साथ किया गया इस अवसर पर नसीराबाद शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और सैन्य छावनी क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अखंड पाठ साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरु का लंगर ग्रहण किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।