70 वर्ष से अधिक आयु के 38 वरिष्ठ पेंशनरों 13भामाशाहों और मीडिया कर्मियों का किया मुख्य अतिथि, अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि ने सम्मान_
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राजस्थान पेंसनर्स समाज का सम्मान समारोह उप शाखा नसीराबाद द्वारा सोम वार को स्थानीय गांधी चौक स्थित राम चन्द धर्म शाला और श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला परिसर में राजस्थान पेन्सनर्स समाज के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपखण्ड अधिकारी देवी लाल यादव, और भामाशाह शशि कला दाधीच,ठेकेदार राजेश शर्मा पूर्व पार्षद रोहिताश्व शर्मा, महेंद्र डाबी व पेन्सनर्ससमाज के जिला संरक्षक के .सी. टेलर, मौजूद रहे वार्षिक समारोह के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ पेंसनर्स को सम्मानित किया गया,सम्मान समारोह सुबह साढ़े 11 बजे आरंभ हुआ जिसमे पेंसनर्स समाज को सहयोग देने भामाशाहो,समाज सेवियों और मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गयाकार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर, जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह, उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने संबोधित किया और पेंशनर्स के समस्याओं हेतु सभी स्तर पर सहयोग देने का भरोसा दिलाया प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर ने कहा कि अगले दो महीने के अंदर एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है जिसमें 50हजार के करीब पेंशनर्स शामिल होंगे और पेंशनर्स के साथ होने वाले हर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई जाएगी और प्रदेश के पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं को राज्य प्रशासन तक ले जाया जाएगा , उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने पेंशनर्स के जोश की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप समाज के महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं इसलिए बढ़ती सर्दी के मौसम में अपने स्वास्थ्य का और समय पर दवा लेने का ध्यान रखें आपके अनुभव और सानिध्य की हम सभी को जरूरत है, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर पेंशनर्स समाज के लोगों को भी अवश्य सम्मानित किया जाएगा जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने आर जी एच एस के मुद्दे पर आ रही दिक्कतों सहित अन्य परेशानियों पर कहा कि पेंशनर्स के हितों के साथ कोई भी कुठाराघात सहन नहीं किया जाएगा और नाइंसाफी के खिलाफ राज्य के 5लाख पेंशनर्स एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे तो सरकार को अपने निर्णय बदलने पड़ेंगे , जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मान उन 70वर्षीय पेंशनरों का किया जा रहा जिन्होंने अपना पूरा जीवन सरकार की सेवा में गुजार दिया और देश की प्रगति में योगदान दिया है जीवन के उत्तरार्द्ध में अब वे लाइन में लग कर दवाएं लेने जाये यह दुर्भाग्यपूर्ण है आर जी एच एस की दिक्कतों पर सिंह ने कहा कि 5प्रतिशत लोगों की गलती का कुठाराघात 95प्रतिशत के साथ नहीं किया जा सकता है हमारे पेंशनरों ने ब्रिटिश सरकार को हिला दिया था जो पेंशनर्स हित की बात करेगा वहीं हम सब का आशीर्वाद पा सकेगा उप शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा ने बताया कि वार्षिक,समारोह2025_2026 में 70वर्ष पूर्ण करने वाले 38वरिष्ठ पेंशनरों और पेंशनर्स समाज के कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले 13 सम्माननीय भामाशाहों और मिडिया कर्मियों को मंच पर मुख्य अतिथि शंकर सिंह मनोहर और जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया राजस्थान पेंशनर्स समाज के वार्षिक समारोह में खास बात यह देखने को मिली कि भयंकर सर्दी के मौसम के बावजूद उप शाखा, जिला शाखा सहित प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी गण सुबह सवेरे निर्धारित समय से ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए वहीं जीवन के सात बसंत देखने वाले वरिष्ठ जनों में भी इस अवसर पर खासा उत्साह और उमंग दिखाई दी
