Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

भाजपा द्वारा परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र व जनहित से खिलवाड़ किया जा रहा है__: शिवप्रकाश गुर्जर

___________________________
पंचायत समिति के वार्ड पुनर्गठन को पक्ष पात पूर्ण और मनमाना करार देते हुए , कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, प्रदर्शन, नारेबाजी कर दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन __

नसीराबाद( योगेन्द्र बुलचन्दानी )विधानसभा क्षेत्र में परिसीमन एवं वार्ड पुनर्गठन की प्रक्रिया में जनसंख्यात्मक आंकड़ों और भौगोलिक स्थिति की अनदेखी कर भाजपा द्वारा अपने राजनीतिक हित साधने का प्रयास किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के अधिकारों के साथ खुला खिलवाड़ है आरोप लगाते हुए युवा नेता शिव प्रकाश गुर्जर ने पूर्व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर के साथ उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव को ज्ञापन सौंपा सोमवार को नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विगत चुनाव में विधायक प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, नारेबाजी की और नसीराबाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि परिसीमन की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनसंख्या व भौगोलिक संतुलन के आधार पर की जाए शिवप्रकाश गुर्जर ने कहा कि वर्तमान परिसीमन में कहीं अत्यधिक छोटे तो कहीं अत्यधिक बड़े वार्ड बनाए गए हैं, जिससे जनप्रतिनिधित्व प्रभावित होगा और आम जनता की आवाज कमजोर पड़ेगी। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की मनमानी एव राजनैतिक दुर्भावना को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए परिसीमन प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हो सके इस मौक़े पर श्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष सम्पत सिंह , पूर्व विधायक महेंद्र सिंह, नगर शहर अध्यक्ष हुसैन, मंडल अध्यक्ष अब्दुल चीता , मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह रावत , मावसिया सरपंच उगमा राम, सेवा दल अध्यक्ष शबीर अली, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार गुर्जर, सुनील जैन, उप प्रधान चमन चीता, श्योगेश परिहार, सरपंच अनवर , पूर्व सरपंच गोरधन सिंह राठौड़, एडवोकेट फारूक खत्री , एडवोकेट गोरधन गुर्जर, फूलचंद चौधरी, श्रामनारायण कसाना, दिनेश भाकर, नंदा गुर्जर, अश्पाक , प्रशांत मेहरा, गणेश वैष्णव, पूरण उद्दय, सन्नी जॉर्ज,जयंत नागौरा, नरेंद्र मेंघवंशी, गंगाराम मेघवंशी सहित नसीराबाद विधानसभा के अन्य विभिन्न प्रमुख नेता, जनप्रतिनिधि, पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।