Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

पटेल उद्यान के वॉकिंग ट्रैक का निर्माण कार्य प्रगति पर, जल्द सुलभ होंगी आमजन को बेहतरीन सुविधाये

नसीराबाद  (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) शहर के प्रमुख सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान चल रहे सौंदर्यीकरण मुहिम के तहत अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में सीईओ डॉ नितिश गुप्ता के निर्देश पर नागरिक क्षेत्र के निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वॉकिंग ट्रैक के निर्माण कार्य को तेज़ गति से किया जा रहा है पटेल उद्यान परिसर में पुराने वाकिंग ट्रैक को तोड़ कर नया ट्रैक आधुनिक टाइल्स से तैयार किया जा रहा है, जिससे सुबह-शाम उद्यान में सैर करने घूमने _टहलने आने वाले बुजुर्गों महिलाओं और नगर वासियों को पहले से ज्यादा बेहतर और आरामदेह सुविधाएं मुहैय्या हो सकेगी निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ट्रैक को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं को चलने में कोई असुविधा न हो। उद्यान की हरियाली के बीच बन रहा यह वॉकिंग ट्रैक आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र साबित होगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।