क्षेत्रवासियों की सहभागिता से छावनी परिषद के सीईओ द्वारा पेवर ब्लॉक से निर्मित नई सड़क का किया उद्घाटन
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता ने आज अपराह्न 4 बजे लॉरी रोड के पास नवनिर्मित पेवर ब्लॉक से निर्मित सड़क का क्षेत्रवासियों के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर अयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर नितिश गुप्ता ने कहा कि नसीराबाद में मेरा कार्यकाल काफी महत्वपूर्ण रहा और यहां के लोगों और उच्च अधिकारियों से मिले सकारात्मक सहयोग के कारण मैं अच्छे विकास कार्यों, सौंदर्यीकरण मुहिम और जन हितकारी योजनाओं के विस्तार जैसे काम निर्विघ्न रूप से कर सका नसीराबाद से मेरा जुड़ाव सदैव रहेगा और यहां के निवासियों से मेरे ऐसे ही भावनात्मक संबंध बने रहेंगे क्षेत्र के विकास कार्यों का उद्घाटन क्षेत्र के लोगों द्वारा किया जाना चाहिए इससे क्षेत्र में विकास कार्य लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेंगे कार्यक्रम को भाजपा नेता रोहिताश् शर्मा और महेंद्र पथरिया ने भी संबोधित किया और डॉक्टर नितिश गुप्ता के कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बताया इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव और सिटी थाना प्रभारी पंकज कुमार छावनी परिषद वाटर फोरमैन सतीश कुमार,ओवरसियर विश्वेंद्रसिंह, राजस्व अधीक्षक संजय शर्मा, स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया, शिवराम जाट, धर्मेंद्र प्रसाद , जूनियर इंजीनियर हितेश तंवर , देव, मुकेश सफाई निरीक्षक रवि प्रकाश, आशीष शर्मा,छोटे लाल, सफाई कर्मचारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे
