Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दी गई विधिक जानकारियां

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )  राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति नसीराबाद के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का कोटा रोड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुमन गिठाला, पैरा लीगल एडवोकेट हेमंत प्रजापति और एडवोकेट सौरभ सेठी ने छात्राओं को बालिकाओं से संबंधित विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में भी उपयोगी जानकारिया साझा की,साथ ही मोबाइल और सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक उपयोग करने सहित शिक्षा और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के बारे में चर्चा की गई।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सूरजदेवी चौहान द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में अधिकार मित्र कोमल चौहान, एवं अनिल कुमार ने भी उल्लेखनीय सेवाए दी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।