Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

छावनी परिषद सीईओ डॉ नितिश गुप्ता ने किया छावनी परिषद में ध्वजारोहण,

राजस्थान पेंशनर्स समाज ने किया उल्लेखनीय उपलब्धियों और विकास कार्यों के लिए डाक्टर गुप्ता को किया सम्मानित,

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सीईओ डॉ नितिश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस पर संबोधित करते हुए संविधान और गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा नसीराबाद द्वारा उत्कृष्ठ जनोपयोगी और सकारात्मक कार्य शैली के लिए डाक्टर नितिश गुप्ता को सम्मानित किया गया गणतंत्र दिवस समारोह में अपने उद्बोधन में सीईओ डॉ नितिश गुप्ता ने कहा कि संविधान जब लिखा गया था तब अनेक लोगों ने अपना सहयोग दिया था जो अलग अलग प्रांतों और भाषाओं से जुड़े हुए थे लेकिन संविधान बनाया गया तो सभी एकजुट हो गए थे बड़ा वही है जो छोटों को छोटा महसूस नहीं होने दे यह बात हम जीवन में उतार लें तो समझ लीजिए कि संविधान की मूल भूत बातो को समझ लिया एकता सहयोग और निरंतर प्रयास के साथ अगर हम एकजुट हो जाए तो कुछ भी असंभव नहीं 26जनवरी 1930में पहली बार देश में पूर्ण स्वराज्य की मांग करते हुए झंडा लहराया गया था और इसी तारीख को 1950 में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया गया जो देश के अपने संविधान लागू होने का दिन है इसी लिए इसे गणतंत्र दिवस कहा जाता है हमें देश के संविधान का सम्मान करते हुए हर साल यह दिन मनाते रहना है संविधान की पालना करना सभी देश वासियों का कर्तव्य है उन्होंने एक शेर के साथ अपना उद्बोधन खत्म किया

इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना
रौशनी होगी बस चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की है
ऐसे वतन को सदा दिल में बसाए रखना 

राजस्थान पेंशनर्स समाज ने किया सम्मानित ___
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा नसीराबाद के अध्यक्ष गजानंद शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स द्वारा छावनी परिषद क्षेत्र में सीईओ डॉ नीतीश गुप्ता द्वारा किए गए नवाचार सकारात्मक सोच और विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को उत्कृष्टता प्रदान कर नगर की काया पलट कर देने हेतु साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और उन्हें मंच से सम्मानित करते हुए भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं और डॉक्टर नितिश गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने फोटो खिंचवा कर यादें संजो ली

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।