Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने किया रेन बसेरा सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण


नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ नितिश गुप्ता ने बुधवार को बहु प्रतीक्षित रैन बसेरा सहित अन्य विभिन्न नवीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया इस अवसर पर नागरिक क्षेत्र के मनोनीत सदस्य सुशील गदिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे सबसे पहले सीईओ डॉ नितिश गुप्ता ने ब्यावर बस स्टैंड स्थित नव निर्मित रैन बसेरे के शिला पट्ट का अनावरण किया और रेन बसेरे का उद्घाटन किया छावनी परिषद द्वारा पुराने जर्जर हो चुके रैन बसेरे को शानदार रैन बसेरे में तब्दील कर विकास कार्य की बेहतरीन मिसाल पेश की है वहीं मुसाफिरों के लिए एक शानदार और आरामदेह विश्राम स्थल बना कर आमजन को राहत पहुंचाई है जिसकी नगर वासियो द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है इस रैन बसेरे के निर्माण में 6.80 लाख रुपए लागत आई है इसके बाद धोबी मोहल्ले स्थित नाले के किनारे बनाए गए नव निर्मित शौचालय का उद्घाटन किया गया जिसकी निर्माण लागत 5.63 लाख आई है और चार-चार स्त्री एवं पुरुष शोचालय बनाये गए है जिससे सब्जी मंडी स्टेशन रोड और धोबी मोहल्ले के लोगों को सुविधा का लाभ मिलेगा, फूला गंज क्षेत्र में स्थित कोली मोहल्ला के नव निर्मित शौचालय और सड़क का उद्घाटन किया गया जिसकी लागत 9.95 लाख रुपए आई है और सबसे अंत में खटीक मोहल्ले में SBI से पोस्टर कॉलोनी तक सड़क और पेवर चौक का लोकार्पण किया गया इस कार्य की लागत 45.14 लाख रुपए आई है इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ नितिश गुप्ता का भाव भीना स्वागत किया और उन्हें छावनी परिषद का विकास पुरुष और अब तक का सबसे लोकप्रिय सी ई ओ बताते हुए उनके कार्यकाल की जम कर तारीफ़ की इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट नवाब कुरैशी ने भी संबोधित किया और क्षेत्र के लोगों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।