Logo
ब्रेकिंग
राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद

9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास एवं शोध संस्थान ने बनाई रूपरेखा

अजमेर (भारत भूमि) – मीणा विकास एवं शोध संस्थान, अजमेर की कार्यकारिणी बैठक संस्थान के अध्यक्ष रामनाथ मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. मदन मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे जयपुर रोड, भुनाभाय स्थित संस्था कार्यालय (मीना कॉम्प्लेक्स) में आयोजित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा को मूल मंत्र बनाने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। इस अवसर पर भारत देश की स्वतंत्रता और मान-सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले आदिवासी समाज के अमर योद्धाओं को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में कार्यकारिणी के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।