Logo
ब्रेकिंग
राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद

प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित

सिंगला-रूपनगढ़ (अजमेर) भारत भूमि : सिंगला बांध की लगभग 2500 बीघा भूमि को किसानों की खातेदारी में बरकरार रखने की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद बांध पर पिछले 20 दिनों से जारी धरना अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की सत्य, शांति और अहिंसा की नीति के नेतृत्व में मिली इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए आंदोलनकारियों ने मिठाइयां बांटी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित किसान महापंचायत के जिलाध्यक्ष प्रहलाद खुरडिया, प्रदेश मंत्री बत्ती लाल बैरवा व ज्ञानचंद मीणा, सूचना विशेषज्ञ गौरीशंकर मालू, किशनगढ़ तहसील अध्यक्ष मोहन चौधरी व राजू गुर्जर का भावभिना अभिनंदन किया, साथ ही आंदोलन में अहम सहयोग के लिए दूदू विधानसभा अध्यक्ष हरजीराम गठाला एवं रणजीत रिणवा का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि इस संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने के लिए 12 अगस्त को सिंगला बांध से अजमेर तक 45 किलोमीटर लंबी तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी, जिसके बाद जिला कलेक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों तथा अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक श्री गोपाल बाहेती व नदीम अख्तर जैसे नेताओं की मौजूदगी में हुई वार्ता रंग लाई। इस सकारात्मक हल के बाद आयोजित विजय उत्सव में उपखंड अधिकारी राजकुमार टाडा, उपपुलिस अधीक्षक आयुष, तहसीलदार कृष्ण शर्मा और थाना अधिकारी रामस्वरूप चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्हें प्रशासन के सकारात्मक रुख के लिए सम्मानित किया गया, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किसानों के अनुशासित और शांतिपूर्ण आंदोलन की सराहना की। इस मौके पर आंदोलन समिति के संयोजक गोविंद सिंह, पूर्व सरपंच उगमाराम जाजुंदा, प्रभु घस्वा, हनुमानाराम, उपसरपंच कैलाश सिंह, जीएसएस अध्यक्ष बालकिशन बिजारणिया, रामेश्वर डूडी, प्रभु खाचरिया, हरकरण गुर्जर, कानाराम गुर्जर, डेयरी अध्यक्ष शयोजी सिंह, कालूराम चौकीदार, जबर सिंह और मनोहर सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।