नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नगर पालिका नसीराबाद के चुनावी बिगुलबजने के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैंऔर इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित अंबेडकर भवन के पास विधिवत उद्घाटन नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शिव प्रकाश गुर्जर द्वारा किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।उद्घाटन कार्यक्रम के बाद नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार ने बताया कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन चुनाव कार्यालय में लिए जाएंगे।इस अवसर पर शिव प्रकाश गुर्जर ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं, लेकिन पार्टी की ओर से टिकट किसी एक कार्यकर्ता को ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिसे भी पार्टी टिकट देगी, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके साथ मजबूती से खड़ा होना है और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़कर इस बार नगर पालिका में कांग्रेस का चेयरमैन बनाना है, उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में हुए नाटकीय घटनाक्रम में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच कांटे की टक्कर हुई थी और कांग्रेस पार्टी के समर्थन से अनीता मित्तलवाल गोमा के नेतृत्व में नसीराबाद का पहला बोर्ड बना था जो करीब ढाई वर्ष तक कार्यरत रहा और नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों को सम्पादित करने के बाद पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अप्रिय परिस्थितियों में ध्वस्त कर दिया गया था, और बाकी का ढाई वर्ष का कार्यकाल भाजपा नेत्री अनीता मित्तल के नेतृत्व में गठित भाजपा बोर्ड द्वारा संभाला गया, और उसके बाद से स्थानीय निकाय के चुनाव नहीं होने के कारण उपखंड अधिकारी नसीराबाद को नगरपालिका का प्रशासक बनाया गया था कार्यक्रम के अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय गौड़, दीपक टंडन, सुनील गुर्जर, छगनलाल जाट, महेश खिंची, सुभाष सांखला, श्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष संपत सिंह राठौड़, आमिर खान, शंकर गुर्जर, शिवराज बुकर, राजेश जी शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
