Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रहा देश, 2047 तक होगा विकसित – देवनानी

अजमेर (भारत भूमि) विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज का भारत एक वृहद दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है। हम विश्वगुरू थे और रहेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान है। वर्ष 2047 तक हम निश्चित रूप से विकसित भारत बन जाएंगे।

नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस वर्कर्स की 19वीं त्रैवार्षिकी ऑल इण्डिया कॉन्फ्रेंस अजमेर में आयोजित हुई। इसमें पूरे देश के भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्मिकों ने भाग लिया। अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि देश एक वृहद विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक हम निश्चित रूप से एक विकसित राष्ट्र बन जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को जो सशक्त नेतृत्व दिया है वह हमें पूरी दुनिया में सबसे मजबूत और शक्तिशाली बना रहा है। उन्होंने एलआईसी कार्मिकों का आह्वान किया कि देश के लिए वे भी अपना सम्पूर्ण योगदान दें।

देवनानी ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश की तरक्की और आमजन में सुरक्षा के भाव का एक महत्वपूर्ण अंग है। निगम का बीमा यानि सुरक्षा की गारंटी, आमजन को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि बीमा सदैव साथ रहता है। निगम के कर्मचारी उपभोक्ता हित व राष्ट्रहित में निरन्तर कार्य करते रहे। देश के हित में पॉलिसीधारकों के हितों की पूरी तरह रक्षा हो एवं उन्हें अधिक से अधिक सेवाएं प्राप्त हो। वर्तमान समय एआई का है। हम एआई और तकनीकी सहायता से अधिक से अधिक आमजन को अपनी सेवाओं का सम्पूर्ण लाभ पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन मांग व आंदोलन से जीवित रहता है लेकिन इसे सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। देश में एक नारा प्रचलित है ‘‘देश के हित में करेंगे पूरा काम, काम के लेंगे पूरे दाम’’ यह सोच रखकर हम स्वंय को और संगठन को आगे बढ़ाए। एलआईसी ने देश के उपभोक्ताओं में जो विश्वास व प्रभाव बनाया है वह अपनेआप में अनूठा व अद्वितीय है।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि भारत में बड़ी संख्या ग्रामीण आबादी की है। एलआईसी गांवों तक भी अपनी पहुंच बनाने के लिए एक बड़ी रणनीति बनाकर काम करे और ग्रामीणों को अपनी वित्तीय सुरक्षा के दायरे में लें। पूरे देश में आज 55 से 60 प्रतिशत बीमा मार्केट में एलआईसी का प्रभुत्व है। यह विश्वास एलआईसी ने अपनी शानदार सेवाओं से बनाया है। इस विश्वास को और अधिक मजबूत करें तथा गांवों तक अपनी सेवाओं का लाभ पहुंचाए।

श्री रावत ने कहा कि ग्रामीण आबादी को बीमित करने से निचले स्तर तक सुरक्षा व खुशहाली बढेगी। गांव का आदमी वित्तीय रूप से सुरक्षित महसूस करेगा तो वह और अधिक जोश व लगाव के साथ देश की तरक्की में अपना योगदान देगा व उत्पादकता को बढ़ाएगा।

आयोजन समिति अध्यक्ष  सुनील दत जैन ने कहा कि युग परिवर्तित हो रहा है, हम भी बदलें। स्वयं भी जागृत हो और देश को भी जागृत करे। पिछले करीब डेढ दशक में देश की दशा व दिशा बदली है, हम भी इसमें अपना पूरा योगदान दें। स्वागत अध्यक्ष के रूप में श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी का स्वागत किया। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस वर्कर्स के महामंत्री श्री अतुल देश पांडे ने संगठन की सोच व कार्यशैली से अवगत कराया।

कार्यक्रम में एनओआईडब्ल्यू के पदाधिकारी एवं देशभर से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ध्यानेश प्रजांपे सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन श्री अनुराग मिश्रा ने किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।