अजमेर (भारत भूमि) अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक एवं विजयवर्गीय समाज के आराध्य स्वामी रामचरण महाराज की 305 वी जयंती बापूनगर स्थित विजयवर्गीय धर्मशाला में महिला मंडल की अजमेर इकाई की अध्यक्ष बेला विजयवर्गीय की अध्यक्षता में श्रद्धा भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई । इस अवसर पर अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधी ने कहा कि राम का स्मरण भाव पार का मंत्र है । सोते, जागते, उठते, बैठते, खाते, पीते, चलते, फिरते दिनचर्या में प्रभु राम का नाम लेने से संतुष्टि एवं शांति का अहसास होता है । समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने रामचरणजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया । इस अवसर पर आभा गांधी ने श्रीराम की गली में तुम जाना…, राजेश्वरी ने राम नाम सुखदाई…, प्रियंका विजय ने दुनियां चले ना श्रीराम के बिना… भजन गाया। बेला विजय ने स्वामीजी की जीवनी बताई । सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया । मंडल सचिव भावना गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया । उपाध्यक्ष नीलम विजय ने भजन गाकर सभी महिलाओं को धन्यवाद किया इस अवसर पर मिनाक्षी सुनीता बिजावत, लक्ष्मी, संध्या, इन्दिरा, सोनिया, अर्चना, श्वेता, डिम्पल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी ।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
