Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

संभाग स्तरीय आरोग्य मेला आजाद पार्क में शुक्रवार 14 फरवरी से

अजमेर (भारत भूमि) राजस्थान सरकार के आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय आरोग्य मेला-2025 का आयोजन 14 फरवरी से 17 फरवरी तक आजाद पार्क में किया जाएगा। यह मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. हनुमान मीना ने बताया कि आरोग्य मेंले में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी एवं सिद्ध चिकित्सा के विभिन्न उपचार एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण, पंचकर्म चिकित्सा एवं क्षारसूत्रा चिकित्सा द्वारा गुदा रोगों बवासीर, भगंदर आदि का उपचार, योग विशेषज्ञों द्वारा विशेष योग निर्देश एवं विभिन्न रोगों के लिए योग क्रियाएँ, महिला रोग विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का निदान, स्वास्थ्य विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान एवं जागरूकता सत्रा, आयुर्वेदिक औषधियों एवं जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी, प्रत्येक दिन प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक योग अभ्यास का निःशुल्क प्रशिक्षण, हिजामा (कपिंग थैरेपी) एवं अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के निदान एवं उपचार उपलब्ध रहेंगे।

आरोग्य मेले के दौरान विशेष आकर्षण में सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। आजाद पार्क में आयोजित इस मेले का उद्देश्य आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का प्रचार-प्रसार करना तथा आमजन को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सबके लिए के उद्देश्य से आमजन को सरल और सुलभ आयुष चिकित्सा पद्धति के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और औषधी वितरण किया जाएगा। आयुष पद्धतियों व योग से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सक सामान्य, जटिल और जीर्ण रोगों का नाड़ी परीक्षण से उपचार करेंगे। आयुष औषधि का वितरण किया जाएगा। औषधि की पहचान, जड़ी-बूटी से घरेलू उपचार, अग्निकर्म चिकित्सा पद्धति, पंचकर्म एवं क्षारसूत्रा सहित अन्य की जानकारी दी जाएगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।