Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद के तत्वावधान में अक्षय तृतीया, 30 अप्रैल को दिलवाडी में आयोजित होगा सामुहिक विवाह सम्मेलन

           सम्मेलन में 22 जोड़े बन्धेगे परिणय सूत्र में

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद के तत्वावधान में तृतीय आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया, 30 अप्रैल को दिलवाडी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित किया जायेगा।समिति अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव दिलवाडी व सम्मेलन अध्यक्ष पुखराज वैष्णव सनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम के तहत 29 अप्रैल , मंगलवार को प्रातः 11बजे ध्वाजारोहण, दोपहर 2 बजे विनायक स्थापना, सांय 5 बजे कलश व शोभायात्रा, सांय 8 बजे आम सभा व रात्रि 10 बजे महिला संगीत का कार्यक्रम रहेगा। वहीं 30 अप्रैल , बुधवार को प्रातः 8.30 बजे चाय नाश्ता, 9.15 पर बरात स्वागत एवं वर वधू निकासी , 11 बजे से प्रीतिभोज प्रारम्भ, दोपहर 12.30 पाणिग्रहण संस्कार व दोपहर 2 बजे से आशीर्वाद व अतिथि सत्कार एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। समिति द्बारा वर को सूट का कपड़ा, साफा , मोड़ , तुर्रा कलंगी, कमरबंदा व गरजोडा दिया जायेगा। वहीं वधु को सासु छाबड़ा बेस, बरी बेस , पलंग , गद्दा, तकिया, कम्बल, बेडसीट, सिलाई मशीन, अलमारी, स्टील बर्तन (21) , दो कुर्सी प्लास्टिक, छत का पंखा व दीवार घड़ी सोने में नांक का कांटा, मंगलसूत्र, चांदी की पाईजेब, बिछुडिया, अंगुठी , छींक चौथ व अन्य सामग्री कन्यादान में प्राप्त सामान होगा ।

*अतिथि होंगे*
श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद के तत्वावधान में आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में वर वधूओ को आशीर्वाद संत श्री राधे राधे बाबा सांवरिया धाम कोटड़ी, महन्त श्री रामदास त्यागी खारी का लाम्बा व संत श्री रामदास त्यागी बामणियां बालाजी धाम देरांठू प्रदान करेंगे।वही सम्मेलन के मुख्य अतिथि सत्यनारायण रामावत मैनैजर रंगजी मंदिर पुष्कर, श्यामसुन्दर नरहरियानन्दी (हरिद्वार) अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा अजमेर, खुशीराम वैष्णव खवास (कादेड़ा) जिला परिषद सदस्य, रामस्वरूप वैष्णव (ठेकेदार) किशनगढ़, उत्तम वैष्णव ताजपुरा अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा महासभा अजमेर व श्री सांवरिया ग्रेनाइट किशनगढ़ शंकर लाल वैष्णव बालापुरा वाले होंगे । वैवाहिक कार्यक्रम में पधारने हेतू अजमेर जिले की समस्त समाज की समितियों को आमंत्रण दिया गया है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।