नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725वीं जयंती भैरव धाम राजगढ़ पर जोया परिवार के तत्वाधान में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।प्रवक्ता अविनाश सेन के मुताबिक सर्वप्रथम झुंझार जी महाराज के मंदिर से पूजा अर्चना करने के पश्चात शोभा यात्रा प्रारंभ की गई जो की रेगरान मोहल्ले , राजगढ़ सदर बाजार होते हुए तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंची। रेगरान मोहल्ले में शिवजी मंदिर पर झंडा चढ़ाया गया। सेन समाज राजगढ़, चंपालाल महाराज व विजय सिंह गॉड के नेतृत्व में वीर तेजाजी महाराज के झंडा चढ़ाया गया। शोभायात्रा में सेन समाज के सभी लोग नाचगाकर पूरा आनंद ले रहे थे। शोभायात्रा का समापन सेन जी महाराज के मंदिर भैरव धाम राजगढ़ पर किया गया। इसके पश्चात जोया परिवार राजगढ़ के सभी सदस्यों, चंपालाल महाराज एवं विजय सिंह गौड़ के नेतृत्व में संत शिरोमणि सेन जी महाराज को झंडा चढ़ाया गया तत्पश्चात बाबा भैरव के भी झंडा चढ़ाया गया। आए हुए सभी सेन समाज के लोगों ने प्रसादी भी गृहण की। इस कार्यक्रम के दौरान कैलाश सेन, ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, कैलाश सेन, महावीर प्रसाद, विष्णुलाल, अशोककुमार, श्यामलाल, ताराचंद, रतनलाल, राकेश, राजेश, ओमप्रकाश, , धर्मेंद्र, जितेंद्र, सुरेंद्र, गोविंदराम, अविनाश ,मनोज ,सुनील, मुकेश, राहुल, कपिल,, भव्य, विशाल, राजकुमार, मनीष, शुभम, सत्यनारायण सहित अन्य मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
