Logo
ब्रेकिंग
राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...

सेंट स्टीवन्ज़ सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में स्पिक-मैके के तत्वाधान में सस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अजमेर (भारत भूमि)– सेंट स्टीवन्ज़़ सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, अजमेर के सभागार में सोमवार को स्पिक मैके के तत्वाधान में प्रख्यात उड़ीसी नर्तक पर्वत कुमार स्वैन और उनकी टीम ने विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। टीम की सदस्या सृष्टि समीक्षा ने उड़ीसी नृत्य की पाँच प्रमुख मुद्राओं मंगलाचरण, बटु, पल्लवी, अभिनय और मोक्ष की जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण जगन्नाथ स्वामी ‘नयन पथगामी’ की प्रस्तुति से की गई। उन्होंने देवी दुर्गा तथा महिषासुर वध की गाथा को भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से जीवंत किया। विशेष रूप से ‘अधरम् मधुरम् मधुराधिपति अखिलम् मधुरम्’ जैसे भावों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की बाल-लीलाओं पर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में गायक गोपालकृष्ण नाहक, मदृंग पर सौम्यरंजन तथा वॉयलीन पर चंदन सेठी ने भी अपनी विशिष्ट प्रस्तुति से समां बांधा।

उपरोक्त कार्यक्रम में स्पिक मैके के जिला समन्वयक डॉ. अनन्त भटनागर उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय के छात्र नीलांश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी दृष्टि व पाविका श्रीवास्तव ने किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।