Logo
ब्रेकिंग
राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...

अजमेर में होटल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की जलकर मौत, महिला ने बच्चे को बचाने के लिए खिड़की से फेंका

अजमेर (भारत भूमि)– राजस्थान के अजमेर के डिग्गी बाजार में नाज होटल में लगी भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए. यह आग शॉर्ट सर्किट के ह्कारण लगी, जिससे मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई. संकरी गलियों के कारण बचाव कार्य में बाधा आई, लेकिन दमकल और पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अथक प्रयास किए।

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल समारिया ने बताया, “आज सुबह डिग्गी बाजार इलाके में एक होटल में आग लग गई. पुलिस की टीम मौके पर है. दम घुटने और जलने से दो पुरुषों, एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो हुई है.”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने कहा, “होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है. शुरुआती तौर पर यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.”

होटल में मौजूद एक मेहमान ने बताया कि धमाके की आवाज आई, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाहर भागे. होटल में ठहरे मंगिला कलोसिया ने बताया, .”एक महिला ने खिड़की से अपने बच्चे को मेरी गोद में फेंक दिया. उसने इमारत से कूदने की भी कोशिश की, लेकिन हमने उसे रोक लिया. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भी खिड़की से कूद गया और उसके सिर में चोट लग गई.”

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।