Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

धूम धाम से समापन हुआ सर्व ब्राह्मण महा सभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का

समाज के वरिष्ठ जनों सहित प्रतिभा शाली युवाओं और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को किया गया पारितोषिक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) रविवार को स्थानीय गांधी चौक क्षेत्र स्थित राम चंद्र धर्मशाला परिसर में सर्व ब्राह्मण महा सभा की ओर से अपने आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का समापन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संगठन के स्थानीय अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में धूम धाम से आयोजित किया गया इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अनेक युवाओं के यज्ञोपवीत संस्कार पण्डित माता दीन गौड़, पंडित राधे श्याम शर्मा (डालडे वाले) के आचार्यत्व और पंडित कैलाश शर्मा के सानिध्य में विधिवत सम्पन्न हुए उल्लेखनीय है कि यज्ञोपवीत संस्कार न केवल ब्राह्मण मात्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक संस्कार माना जाता है बल्कि यह संस्कार ब्राह्मणों की अस्मिता का परिचय करवाता है और इस उपनयन संस्कार के बाद ही उसे सामाजिक रूप से ब्राह्मण स्वीकार करते हुए उसे सभी कर्म काण्ड करवाने का अधिकार भी प्राप्त होता है सर्व ब्राह्मण महा सभा के परशुराम जन्मोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर समाज की प्रतिभाओं एवं वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गयाऔर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं का पारितोषिक वितरण समारोह भी आयोजित किया गया और समाज की प्रतिभाओं द्वारा मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनकी सभी ने करतल ध्वनि से सराहना की कार्यक्रम के अन्त में सर्व ब्राह्मण महा सभा द्वारा समाज बंधुओं हेतु सामूहिक भोज का आयोजन किया गया और अध्यक्ष विनोद शर्मा ने सभी सहयोगियों और भामा शाहों का आभार जताया और इसी के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।