नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय सिन्धी मोहल्ला क्षेत्र स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम पर प्रेम प्रकाश मण्डल के आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का 83वॉ वर्सी (पुण्यतिथि ) उत्सव व स्वामी जीवन्मुक्त जी महाराज का 46 वॉ वर्सी उत्सव मनाया गया।इस उपलक्ष्य में प्रेम प्रकाश मण्डल के वर्तमान पीठादीश्वर सत्गुरु स्वामी भगतप्रकाश जी महाराज अपनी संत मण्डली सहित शुक्रवार सुबह पधारे, उनका स्वागत संत कंवर राम धर्मशाला पर सम्पूर्ण समाज के गणमान्य और सामान्य लोगों द्वारा किया गया इस अवसर पर आश्रम परिसर में प्रवचन का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी जी ने आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा हमे भी संतों की तरह सेवा भाव व क्षमा भाव रखना चाहिए स्वामी जी के पास जो भी आता था उसे वह ख़ाली हाथ कभी नहीं भेजते थे उन्हें तन व मन से तृप्त कर ही छोड़ते थे एवं कभी कोई उन्हें उपशब्द कहता तो उसका भी उद्धार करने का भाव व मन में रखते थे। सत्संग के पश्चात वर्सी उपलक्ष्य में रखे पाठो का भोग हुआ व भण्डारा प्रसाद में सारे सिन्धी समाज ने प्रसादी पाई। आश्रम परिसर में चल रहे चालीसा उत्सव में गुरु महाराज जी के जन्मोत्सव मैं छह दिवसीय कार्यक्रम का आनंद होगा। शुक्रवार को यहां पर स्वामी जी के साथ मंडली में स्वामी हरिओमलाल जी (ग्वालियर), संत शंभुलाल जी (ब्यावर), संत रामप्रकाश जी (अजमेर), संत लकिराम (न्यू यॉर्क), संत ढालूराम व संत कमल (जयपुर) व कई सारे संत व भगत पधारे।
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...
